WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*गायता ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए वन मंत्री*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव, 20 सितंबर 2025*

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप आज कोंडागांव जिले के ग्राम करियाकांटा और मुँगवाल में आयोजित गायता जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में वन मंत्री श्री कश्यप ने समाज के ईष्ट देवी देवताओं की पूजा अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। साथ ही उन्होंने मूंगवाल में 10 लाख रूपए की लागत से निर्मित सर्व आदिवासी समाज भवन का लोकार्पण किया और विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति भी दी।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने सभी को गायता जोहारनी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी परम्परा बहुत पुरानी और समृद्ध है। आदिवासियों की खान पान, रहन सहन, वेशभूषा की अलग ही पहचान है। उन्होंने कहा कि हमें अपने इस पुरातन संस्कृति और समृद्ध परंपराओं को संरक्षित करना है और भावी पीढ़ी तक पहुंचाना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासियों के विकास और सशक्तिकरण के लिए भगवान बिरसा मुंडा के नाम से धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत की गई है। शासन द्वारा आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए पेसा कानून, पांचवी अनुसूची और वन अधिकार सहित कई प्रावधान किए गए हैं।

*हाई स्कूल चलका का हायर सेकेंडरी में उन्नयन की घोषणा*

वन मंत्री श्री कश्यप ने ग्राम करियाकांटा में 20 लाख रूपए की लागत से डोम शेड और 30 लाख रूपए की लागत से बाजार शेड निर्माण की घोषणा की। इसी प्रकार मूंगवाल में डोम निर्माण, केजंग में माता गुड़ी निर्माण, पेरमा पाल में 2 नाग पुलिया निर्माण, राज बेड़ा मार्ग में सी सी सड़क, मूंगवाल में गोटूल भवन, बयानार धान खरीदी केंद्र में शेड निर्माण हाई स्कूल चलका का हायर सेकेंडरी में उन्नयन और राज बेड़ा मंदिर में सांस्कृतिक भवन निर्माण की घोषणा की।

ग्राम करियाकांटा में बम्हनी परगना के 22 गांवो के ग्रामीण जन शामिल हुए, वहीं ग्राम मूंगवाल में आयोजित कार्यक्रम में चलका परगना अंतर्गत गांवों के ग्रामीणजन सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मांझी, चालकी गायता, पुजारी सहित जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती यशोदा कश्यप और स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न गांवों के सरपंचगण उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles