Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*बस्तर की दीदियों ने सुना ’’दीदी के गोठ’’ का विशेष प्रसारण*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 19 सितम्बर 2025*

रेडियो के माध्यम से प्रसारित होने वाले विशेष कार्यक्रम ’’दीदी के गोठ’’ का 18 सितंबर को बस्तर जिले की 28 सामुदायिक स्तरीय संगठनों की महिला सदस्यों ने सामूहिक श्रवण किया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ सरकार की एक अनूठी पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उन तक सीधे पहुंचाना है।
इस कार्यक्रम को सुनने के लिए सभी सीएलएफ केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में दीदियों ने एक साथ बैठकर रेडियो पर प्रसारित हो रहे इस कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना। ’’दीदी के गोठ’’ में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पोषण और जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में महिला समूहों की दीदियों, विशेषज्ञों और सफल महिला उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए, जिसने दीदियों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कैसे वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
’’दीदी के गोठ’’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सूचना, शिक्षा और मनोरंजन के माध्यम से सशक्त बनाना है। यह कार्यक्रम नियमित रूप से प्रसारित होता है ताकि दूरदराज के क्षेत्रों तक भी महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंच सकें। इस पहल से छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण महिलाएं न केवल जागरूक बनें, बल्कि अपनी क्षमताओं का उपयोग कर समाज और परिवार के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles