Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

*महिलाओं की सेहत पर खास फोकस*

*स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत जिले में में 7,118 लोग हुए लाभान्वित*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 19 सितंबर 2025*

महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर चलाए जा रहे ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में अब तक आयोजित 156 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से कुल 7,118 लोगों ने इस पहल से लाभ उठाया है। यह पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा , इस दौरान जिले भर में व्यापक स्तर पर जागरूकता गतिविधियाँ और स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।
अभियान में न केवल महिलाओं बल्कि पुरुषों को भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और जांच सुविधाएँ प्रदान की गईं। आँकड़ों के अनुसार, 6,446 महिलाएँ और 672 पुरुष इन शिविरों एवं जागरूकता कार्यक्रमों से लाभान्वित हुए हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत एनीमिया जाँच, पोषण परामर्श, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छता जागरूकता और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सत्र आयोजित किए गए। विशेषज्ञों ने महिलाओं को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की महत्ता पर प्रकाश डाला। अभियान से जुड़ी महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब वे अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने लगी हैं और परिवार में भी जागरूकता फैला रही हैं। इसी क्रम में रक्तदान शिविर भी आयोजित हुआ, जिसमें 19 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति शपथ भी दिलाई गई ताकि वे स्वयं और अपने परिवार में स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।
इसके अलावा, विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘मया मडई’ का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा से जुड़े विषयों पर जागरूक किया जा रहा है। इन आयोजनों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया की रोकथाम, संतुलित आहार और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles