WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर हरिस एस ने किया बस्तर विकासखंड क्षेत्र का निरीक्षण*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*आश्रम छात्रावास में सतत साफ़ सफाई व्यवस्था बनाएँ रखने के दिए निर्देश..*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर बस्तर,18 सितंबर 2025*

कलेक्टर हरिस एस ने आज बस्तर विकासखंड क्षेत्र का निरीक्षण दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत गोड़ियापाल,चेराकुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम विकास के कार्य योजना को बेहतर बनाने के लिए ग्राम के आदि सहयोगी,साथी कैडर को निर्देशित किया, उन्होंने ग्राम विकास के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की भी अपील की। इसके अलावा नवीन राशन कार्ड बनाने, राशन कार्ड में संशोधन और मनरेगा जॉब कार्ड बनाने संबधित शिविर का अवलोकन किया। साथ ही शिविर में बैंकों से संबंधित कार्यों और बीमा योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को देने के लिए निर्देशित भी किया। निरीक्षण के दौरान गोड़ियापाल के आश्रम छात्रावास का आकस्मिक जायजा लिया, उन्होंने आश्रम की भोजन व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने आश्रम में सतत स्वच्छता एवं साफ़-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा । इसके अलावा उन्होंने सोनारपाल में महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित रेडी टू ईंट यूनिट का निरीक्षण किया । इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, जनपद पंचायत के सीईओ चुरेन्द्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुँचे और आश्रम छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही, आदि कर्मयोगी अभियान के कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आमजन से भी संवाद कर उनके सुझाव और समस्याएँ सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles