*सुकमा जिले में 05 लाख ईनामी मलांगीर एरिया कमेटी सदस्य महिला माओवादी बूस्की नुप्पों मुठभेड़ में मारी गई।*

छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 19 सितम्बर 2025
*मुठभेड़ स्थल से 315 बोर रायफल एवं भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ एवं नक्सल सामाग्री बरामद l*
*मारी गई माओवादी सुकमा एवं दंतेवाड़ा जिले के 09 गम्भीर मामलों में थी वांटेड।*
पुलिस अधीक्षक सुकमा श्री किरण चव्हाण द्वारा बताया गया कि दिनांक 18.09.2025 को जिला सुकमा के थाना गादीरास क्षेत्रांतर्गत गुफड़ी एवं पेरमापारा के मध्य जंगल जंगल पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबल ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
अभियान के दौरान दिनांक 18/09/2025 के प्रातः से डीआरजी टीम एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई l
मुठभेड़ स्थल सर्च करने पर 01 महिला माओवादी का शव हथियार सहित बरामद हुआ हैं।
प्रारम्भिक तौर पर मुठभेड़ में मारे गए माओवादी की पहचान :-
*बूस्की नुप्पों* उम्र 35 वर्ष निवासी रेवाली थाना अरनपुर जिला दंतेवाड़ा
पद- *ACM* (मलांगीर एरिया कमेटी )
शासन द्वारा घोषित *ईनाम 05 लाख ) के रूप में हुई है।*
*मुठभेड़ स्थल से बरामद सामग्रियों का विवरण :-*
01. 315 बोर रायफल 01 नग
02. 315 रायफल कारतूस 05 नग
03. वायरलेस सेट 01 नग
04. डेटोनेटर 08 नग
05. कोर्डेक्स वायर 10 मीटर लगभग।
06. जिलेटिन रॉड 04 नग
07. पिट्ठू 01 नग
08. बारूद
09. रेडियो
10. बंडा 01 नग
11. नक्सली साहित्य
12. अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री ।
ACM *बूस्की नुप्पों* (मलांगीर एरिया कमेटी ) वांछित मामले जिसमें वांटेड थी का विवरण :-
▪️थाना अरनपुर के 07 मामले
▪️थाना कुंआकोंडा 01 मामले
▪️थाना गादीरास 01 मामले
पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, श्री सुन्दरराज पी. ने माओवादी कैडरों से अपील की कि वे यह यथार्थ स्वीकार करें कि माओवाद समाप्ति के कगार पर है। अब समय आ गया है कि वे हिंसा का मार्ग त्याग कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाते हुए मुख्यधारा से जुड़ें।











