WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*मुख्यधारा में लौटे 51 माओवादी — “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” योजना का प्रभाव*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 29 अक्टूबर 2025*

राज्य शासन की “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” नीति के अंतर्गत बीजापुर जिले में 51 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में वापसी की है। इनमें 9 महिलाएं और 42 पुरुष शामिल हैं, जिन पर कुल ₹66 लाख का इनाम घोषित था।

इन आत्मसमर्पण करने वालों में पीएलजीए बटालियन, कंपनी सदस्य, एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, एलओएस और जनताना सरकार संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी शामिल हैं।

वर्ष 2025 में अब तक 461 माओवादी आत्मसमर्पण, 138 मारे गए और 485 गिरफ्तार हुए हैं। वहीं 2024 से अब तक कुल 650 माओवादी मुख्यधारा में लौट चुके हैं।

आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक माओवादी को ₹50,000 की पुनर्वास राशि दी जाएगी। इस अभियान में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, एसटीएफ, केरिपु और कोबरा बलों की अहम भूमिका रही।

एसपी डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने कहा —

सरकार की पुनर्वास नीति से माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़ रहे हैं। मैं अन्य माओवादियों से अपील करता हूँ कि वे समाज की मुख्यधारा में लौटें और शांति व विकास में भागीदार बनें।”

“पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” योजना के तहत आत्मसमर्पण की यह बड़ी संख्या बीजापुर जिले में स्थायी शांति और बढ़ते जनविश्वास का प्रतीक है।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles