Breaking
*ग्राम बड़ेसोहंगा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन**राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान” एवं उद्योग विभाग के अभिसरण अंतर्गत पी.एम.एफ.एम.ई के संबंध में हुई कार्यशाला**कोण्डागांव में 28 से 30 मार्च तक त्रिदिवसीय संत समागम, संतों के सानिध्य में होंगे विविध आयोजन**स्व.कामरेड़ लक्ष्मण झाड़ी के पुण्य तिथि पर कम्युनिश्टों ने दी श्रद्धांजली**मोटर दुर्घटना में दावाकर्ता के पक्ष में 1 करोड़ 15 लाख रूपये का अवार्ड पारित कर मुआवजा राशि दिलवाया गया**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत**भाजपा नेताओं द्वारा चलाये जा रहे नशे के कारोबार के विरुद्ध कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय घेराव**कोंडागांव डीएफओ पर तानाशाही का आरोप, वन कर्मचारियों की रैली; समस्या नहीं सुलझी तो कार्य बहिष्कार की चेतावनी**188वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा जिला अस्पताल कोण्डागांव में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस आयोजित**राजनीति जब बेशर्मी की हद पार कर देती है, तब मुद्दे नहीं बल्कि स्वार्थ ही उसकी दिशा तय करते हैं…*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान” एवं उद्योग विभाग के अभिसरण अंतर्गत पी.एम.एफ.एम.ई के संबंध में हुई कार्यशाला*

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव, 18 मार्च 2026*

जिला कोण्डागांव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोण्डागांव के अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान” एवं उद्योग विभाग के अभिसरण अंतर्गत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पी.एम.एफ.एम.ई) के संबंध में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सह कार्यशाला कार्यालय कलेक्टर कोण्डागांव के सभा कक्ष में आयोजन किया गया।
कार्यशाला में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के द्वारा पी.एम.एफ.एम.ई योजना की समीक्षा की जिसमे योजना से जुड़ी जानकरी सभी हितग्राहियों को दिया गया तथा योजना में प्राप्त आवेदन, निरस्त आवेदन, एवं लंबित आवेदन पर कलेक्टर के द्वारा विस्तृत चर्चा की गई और निर्देशित किया गया की लंबित आवेदन का शीघ्र निराकरण कर हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाया जाय जिससे आजीविका के नये स्त्रोत प्रारंभ हो सके और उनसे प्रेरित होकर अन्य लोग योजना से जुड़ने और अपने आजीविका साधन जुटाने हेतु अग्रसर होंगे। कलेक्टर के द्वारा सभी बैंकर्स से बैंक द्वारा लंबित आवदेन पर चर्चा कर त्वरित निराकरण किया गया साथ ही बैंकस को निर्देशित किया गया की प्राप्त आवेदन का दस्तावेज एवं भौतिक स्थिति का परीक्षण कर शीघ्र ही ऋण प्रदान करें जिससे हितग्राहियों को योजना से जुड़े कार्यों को प्रारंभ करने में कोई असुविधा न हो।
इस अवसर पर जिला मिशन प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (वित्तीय समावेशन) उद्योग एवं विभिन्न विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जिले के सभी बैंकों से बैंकर्स सभी विकासखण्ड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक, पी.आर.पी समूह की महिलाएं तथा हितग्राही उपस्थित हुए थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles