Breaking
*ग्राम बड़ेसोहंगा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन**राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान” एवं उद्योग विभाग के अभिसरण अंतर्गत पी.एम.एफ.एम.ई के संबंध में हुई कार्यशाला**कोण्डागांव में 28 से 30 मार्च तक त्रिदिवसीय संत समागम, संतों के सानिध्य में होंगे विविध आयोजन**स्व.कामरेड़ लक्ष्मण झाड़ी के पुण्य तिथि पर कम्युनिश्टों ने दी श्रद्धांजली**मोटर दुर्घटना में दावाकर्ता के पक्ष में 1 करोड़ 15 लाख रूपये का अवार्ड पारित कर मुआवजा राशि दिलवाया गया**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में दिनांक 14 मार्च 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत**भाजपा नेताओं द्वारा चलाये जा रहे नशे के कारोबार के विरुद्ध कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय घेराव**कोंडागांव डीएफओ पर तानाशाही का आरोप, वन कर्मचारियों की रैली; समस्या नहीं सुलझी तो कार्य बहिष्कार की चेतावनी**188वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा जिला अस्पताल कोण्डागांव में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस आयोजित**राजनीति जब बेशर्मी की हद पार कर देती है, तब मुद्दे नहीं बल्कि स्वार्थ ही उसकी दिशा तय करते हैं…*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशसैनिक

*188वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा जिला अस्पताल कोण्डागांव में स्वैच्छिक रक्तदान दिवस आयोजित*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 11 मार्च 2026*

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 87वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उच्च कार्यालय के निर्देशानुसार 6 से 10 मार्च तक रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 188वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा जिला अस्पताल कोण्डागांव के चिकित्सकों के सहयोग से 10 मार्च को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन 188वीं वाहिनी के कमांडेंट भवेश चौधरी के मार्गदर्शन और निर्देशन में किया गया। इस दौरान वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए बड़ी संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान किया।

कमांडेंट भवेश चौधरी ने बताया कि रक्तदान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देना है, ताकि जरूरतमंद लोगों के लिए सुरक्षित और पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी की जान बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि बल द्वारा समय-समय पर ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक और प्रेरित किया जाता है। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी नीतिन्द्रनाथ, उप कमांडेंट कमल सिंह मीणा, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आरके चतुर्वेदी तथा अस्पताल का स्टाफ उपस्थित रहा। इसके साथ ही वाहिनी के अधीनस्थ अधिकारियों और बड़ी संख्या में जवानों ने भी इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles