*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 14 मार्च 2026*
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार दिनांक 14.03.2026 नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें दिनांक 19.12.2024 को वाहन दुर्घटना से पीड़ित की मृत्यु को गई जिसके परिणामस्वरूप प्रतिवादीगण से बीमा कंपनी के द्वारा 1,15,00,000/- रूपये राशि अवार्ड पारित कर आहत / पीड़ित पक्ष को मुआवजा राशि दिया गया। उक्त समझौता माननीय न्यायालय श्री विक्रम प्रताप चंन्द्रा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अधिवक्ता श्री प्रशांत दत्ता के द्वारा बीमा कंपनी के बीच समझौता कर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश किरण चतुर्वेदी के द्वारा पीड़ित पक्ष को राशि 1,15,00,000/- रूपये का चेक प्रदान किया गया। साथ ही पीड़ित पक्ष को पौधा वितरण कर पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित किया गया।