Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प यात्रा में 33 ग्रामों के 15 हजार से अधिक लोगों ने लिया संकल्प*

3898 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लिया लाभ*


*विकसित भारत संकल्प यात्रा में 33 ग्रामों के 15 हजार से अधिक लोगों ने लिया संकल्प*
*3898 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लिया लाभ*

*कोण्डागांव, 21 दिसम्बर 2023/* कोण्डागांव जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन लगातार किया जा रहा है। जिसके तहत विकास रथ द्वारा 33 ग्रामों में पहुंचकर विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी देने के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी ग्रामों में किया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। इन आयोजनों में अब तक 33 ग्रामों के 15 हजार से अधिक ग्रामीणों ने भारत को 2047 तक विकसित बनाने का संकल्प लिया है। इन शिविरों में 18 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया है।
इन आयोजनों के साथ स्वास्थ्य जांच शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसका लाभ 3898 लोगों ने लिया इसके अतिरिक्त 1309 लोगों ने टीबी की जांच, 1163 लोगों ने सिकलसेल जांच करायी। 136 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत कनेक्शन प्रदान किया गया। ग्रामों के उत्सकृष्ट कार्यों वाले 30 महिलाओं, 171 छात्र-छात्राओं, 10 स्थानीय खिलाड़ियों एवं 68 लोक कलाकारों एवं शिल्पकारों का सम्मानित किया गया।
गुरूवार को फुका गिरोला, बड़े सिलाटी, बड़े खौली, पड्डे, जुगानी कलार एवं सिरपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। सभी ग्रामीणों ने भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकते हुए देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने एवं नागरिक होने के कर्तव्य निर्वहन का संकल्प लिया। धरती कहे पुकार के तहत विभिन्न विकासमूलक योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए सभी को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। विभागीय अधिकारियों द्वारा सभी योजनाओं की पात्रता से लेकर योजनाओं के लाभों के संदर्भ में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ड्रोन तकनीक तथा नैनो उर्वरक के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ अुनविभाग तथा विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शुक्रवार को सिघनपुर, मालगांव, हिचका, करमरी, लंजोड़ा एवं जैतपुरी में होगा आयोजन
शुक्रवार 22 दिसंबर को कोण्डागांव विकासखण्ड के सिघनपुर, मालगांव, फरसगांव विकासखण्ड के लंजोड़ा, जैतपुरी तथा केशकाल विकासखण्ड के हिचका और करमरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles