Breaking
*नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश**महिला आरक्षण बिल को लेकर दुष्प्रचार कर रही भाजपा— – लक्ष्मी ध्रुव**नारी वंदन का घड़ियाली क्रंदन* *(आलेख : बादल सरोज)**महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमांग

*विधायक विक्रम मण्डावी ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र नक्सली हिंसा में मारे गए ग्रामीणों के परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग*

*छत्तीसगढ़ आजतक,बीजापुर, दिनांक 28 अक्टूबर 2025*

बीजापुर क्षेत्र क्रमांक-89 के विधायक विक्रम मण्डावी ने छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर नक्सली हिंसा में मारे गए निर्दोष ग्रामीणों के परिजनों को मुआवजा एवं सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

विधायक मण्डावी ने पत्र में उल्लेख किया है कि बीजापुर जिले के अंदरूनी इलाकों में नक्सली लगातार ग्रामीण आदिवासियों की हत्या कर रहे हैं। पिछले दो महीनों में ही उत्तरी ब्लॉक के ग्राम उदचलसल्ला, मारलखण्डा, कल्लाचुड़ा और पांडुरगुड़ा में पांच ग्रामीणों की हत्या नक्सलियों द्वारा की जा चुकी है। वहीं नेलसनार क्षेत्र के दो ग्रामों में भी हाल ही में ऐसी घटनाएँ सामने आई हैं।

पत्र में कहा गया है कि नक्सलियों के भय और धमकी के कारण पीड़ित परिवारजन संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पा रहे हैं, जिसके चलते उन्हें न तो मुआवजा मिल पा रहा है और न ही सरकारी नौकरी का लाभ।

विधायक मण्डावी ने आग्रह किया है कि इन घटनाओं को नक्सल पीड़ित श्रेणी में शामिल कर मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा एवं सरकारी नौकरी प्रदान की जाए

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles