Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*राजस्थान के जोधपुर और छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी*

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 25 सितम्बर 2025*

बीजापुर। राजस्थान के जोधपुर और छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दोनों महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ने वाली पहली सीधी बस सेवा का शुभारंभ हो गया है। बुधवार को यह बस जब पहली बार जोधपुर से बीजापुर पहुंची, तो स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने इसका गर्मजोशी से स्वागत किया।

‘मीरा ट्रैवल्स’ के संचालक रानू लाल सोनी द्वारा शुरू की गई यह बस सेवा जोधपुर से चलकर बीजापुर होते हुए कोंडागांव तक का सफर तय करेगी। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य बस्तर में रहने वाले उन प्रवासी परिवारों को सुविधा प्रदान करना है, जिन्हें काम या पारिवारिक कारणों से अक्सर राजस्थान की यात्रा करनी पड़ती है। अब तक सीधी बस न होने के कारण उन्हें कई वाहन बदलने पड़ते थे।

बीजापुर में हुआ भव्य स्वागत

बस के पहली बार बीजापुर पहुंचने पर एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यहां के समाजसेवी राजू गांधी ने बस के मालिक, ड्राइवर और कंडक्टर का सम्मान किया। इस अवसर पर मोहनलाल सोनी, भंवरलाल सोनी, ईश्वर सोनी और रेणु सोनी ने भी गुलदस्ते भेंट कर बस स्टाफ का अभिनंदन किया।

शुरुआत में साप्ताहिक, बाद में होगी नियमित

बस संचालक रानू लाल सोनी ने बताया कि फिलहाल यह बस सेवा साप्ताहिक आधार पर संचालित होगी। यात्रियों की प्रतिक्रिया और मांग को देखते हुए भविष्य में इस सेवा को नियमित करने की योजना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बस सेवा प्रवासी परिवारों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होगी।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles