Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*लालपानी संकट पर बीजापुर में कांग्रेस का पदयात्रा आंदोलन, विधायक विक्रम मंडावी ने उठाई आवाज़*

*छत्तीसगढ़ आजतक,बीजापुर, 20 सितम्बर 2025*

लालपानी की समस्या से जूझ रहे हजारों ग्रामीणों की आवाज़ को बुलंद करने बीजापुर विधायक एवं कांग्रेस नेता विक्रम मंडावी ने गुरुवार को पदयात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा हिरोली गांव से शुरू होकर पुसनार होते हुए चेरपाल पहुँची, जहां रात्रि विश्राम होगा। बड़ी संख्या में प्रभावित ग्रामीण इस पदयात्रा से जुड़े।

ग्रामीणों का कहना है कि लालपानी की समस्या ने उनकी ज़िंदगी और रोज़गार पर गहरा असर डाला है। फसलों को हो रहे नुकसान और बेरोज़गारी ने स्थिति गंभीर बना दी है। वर्षों से मुआवज़े और समाधान की मांग उठाई जा रही है, लेकिन ठोस कदम अब तक नहीं उठाए गए।

विधायक मंडावी ने कहा कि पदयात्रा का मकसद सरकार तक प्रभावितों की वास्तविक समस्याएँ पहुँचाना है। उन्होंने मांग की कि—

प्रभावित क्षेत्र में सर्वसुविधायुक्त अस्पताल की स्थापना हो,
स्थानीय बेरोज़गारों को रोज़गार उपलब्ध कराया जाए,
लालपानी से प्रभावित किसानों को उचित मुआवज़ा दिया जाए,
और प्रभावित किसानों की धान की अनिवार्य खरीदी की जाए।

उन्होंने साफ कहा कि जब तक प्रभावितों को न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा। पदयात्रा आगे कई और गांवों से होते हुए बड़ी जनसभा में परिवर्तित होगी।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles